छात्राओं से छेड़खानी का शिक्षक पर लगा आरोप, बीईओ से हुई शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू विकासखंड क्षेत्र के पीएमश्री विद्यालय कसिया में पश्चिम में कक्षा में पढ़ाते समय अध्यापक द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी व मना करने पर मारने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर छात्राओं के अभिभावकों ने ग्राम प्रधान के साथ मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अभिभावकों ने बताया कि बेटियां कक्षा चार में पढ़ती है। सोमवार को वह स्कूल शिक्षण कार्य करने गई थी। स्कूल बंद होने के पश्चात वह घर आई तो शाम को उन्होंने बताया कि उनके  स्कूल के शिक्षक कुलदीप साहू पढ़ाते वक्त उनके नाजुक अंगों को छूते हुए गलत हरकत की गई । विरोध करने पर छात्राओं को दीवार से मारपीट की गई। मामले को सुनते ही अभिभावकों में शिक्षक के प्रति उबाल आ गया और वह आक्रोशित हो उठे। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को देते हुए मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डा. प्रज्ञा सिंह से ग्राम प्रधान व पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों सहित दर्जन पर ग्रामीणों ने शिक्षक की शिकायत कर कठोर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कर करवाई किए जाने का ग्रामीणों को आश्वत कर घर भेज दिया।  मामले की शिकायत ग्राम प्रधान व पीड़ित अभिभावकों के द्वारा की गई है। बुधवार को सुबह स्कूल खुलने पर स्कूल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। यदि शिक्षक दोषी पाया जाता है तो उसके विरोध विभागीय कार्यवाही के संस्तुति की जाएगी: डा. प्रज्ञा सिंह
खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *