Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: चंद्रशेखर सिंह कालेज ऑफ फार्मेसी में कालेज के संस्थापक स्व. चंद्रशेखर सिंह (बाबू जी )की द्वितीय पुण्यतिथि पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “शॉपिंग टुमारोज फार्मा: इंटरडिस्किपमिनरी साइनर्जी, स्मार्ट टेक्नोलॉजीज एंड सस्टेनेबल हेल्थकेयर सालुशंश” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कालेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर देश व विदेश से आए वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. ए के जैन प्रोफेसर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्य प्रदेश ने औषधि क्षेत्र की वैश्विक स्थिति और भावी संभावनाओं पर प्रेरक उद्बोधन दिया। सम्मेलन में डा. मयंक कुमार सिंह निदेशक द नेशनल डेंड्रिमर एंड नैनोटेक्नालॉजी, सेंटर मिशिगन अमेरिका, डा. पी एस रजनीकांत प्रोफेसर बी बी ए यू लखनऊ, प्रो. डा. वी रविचंद्रन एआईएमएसटी यूनिवर्सिटी मलेशिया, डा. संगीता सिंह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईआईटी इलाहाबाद, डा. रविराज पाल आई एस एफ कालेज ऑफ फार्मेसी पंजाब, विशाल कुमार डाक्टरोल स्कॉलर एबो एकेडमी यूनिर्सिटी टरकु फिनलैंड आदि ने भी छात्र छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। सम्मेलन के दौरान 32 मौखिक शोध प्रस्तुतियां, 105 पोस्टर प्रस्तुतियां व 22 फ्लैश टॉक आयोजित की गई जिनमें प्रतिभागियों ने फार्मास्युटिकल विज्ञान के विभिन्न आयामों पर अपने अभिनव शोध प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से 37 महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रबंधन प्राचार्य, संकाय सदस्यों ने किया। यह सम्मेलन स्वर्गीय बाबू जी की उस प्रेरणादायी सोच को समर्पित रहा जिसके तहत उन्होंने शिक्षा अनुसंधान और समाज के सर्वांगीण विकास का स्वप्न देखा था।