Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज देवखरपुर में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जज पूर्णिमा प्रांजल और उनकी टीम ने बच्चों को शोषण के विरुद्ध अधिकार बाल विवाह पाक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी से बचाव सम्बंधित विभिन्न प्रकार के नियम और कानून की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही छात्राओं को निर्भीक रहते हुए किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कानूनी व विधिक मदद लेने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय भद्र ने जिला जज को बुके और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अधिवक्ता अखिलेश चौधरी ने किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में जिला जज ने पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोमल कुमार यादव परितोष त्रिपाठी,आलोक रंजन श्याम बाबू, प्रीतेश कुमार, संजय कुशवाहा, विमला देवी और व्यावसायिक शिक्षिका किरन देवी का अच्छा सहयोग रहा।