Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के कुबरी घाट पर मंगलवार की देर शाम जय माँ गंगे तीर्थ पुरोहित उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में मां गंगा की भव्य पूजा-आरती व दीपदान किया गया।देर शाम मां गंगा की पूरे विधिविधान व मंत्रोच्चार के साथ पूजन-हवन किया गया।नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी द्वारा पूजन -हवन किया गया।तत्पश्चात मां गंगा की भव्य आरती पूजन कर अपने परिवार की कुशलता के लिए मंगल कामना की गई।इस दौरान पूरा घाट परिसर हर हर गंगे के उद्घोष के गुंजायमान रहा।इस अवसर पर अरुण केशरवानी, प्रमोद पांडेय, राहुल कुशवाहा, उदयनारायण पांडेय, बृजेश विद्यार्थी, अजय पाठक, पप्पू पाठक, रंजीत सोनकर, अमित निषाद, मकबूल गोताखोर, नीरज साहू आदि लोग उपस्थित रहे।