जिलाधिकारी ने की कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

अधिकारियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ0 अमित पाल ने उदयन सभागार में कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं/कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक से मृदा स्वास्थ्य कार्ड में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड का क्या प्रभाव पड़ा, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने एफ.पी.ओ. की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि एफ.पी.ओ. द्वारा क्या कार्य किया जा रहा है तथा इसका क्या प्रभाव पड़ा है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने ए-आर-कोआपरेटिव को जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार खाद का वितरण सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने उप कृषि निदेशक को जनपद में बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार बीज का विरतण सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्रीजंक्शन, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पं0दी.द.उ. किसान समृद्धि योजना एवं खेत तालाब योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को खेत तालाब योजना के लाभार्थियों/कार्यों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पी.एम.एफ.एम.ई योजना एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना एवं मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *