पीएसी में क्षय रोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सीएमओ ने बताया प्रदेश में यह अपनी तरह का पहला प्रयास

FATEHPUR NEWS: 12वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार को क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) राजीव नयन गिरि, सहायक सेनानायक अजय कुमार त्रिपाठी और सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सहायक सेनानायक अजय कुमार त्रिपाठी और सैन्य सहायक प्रतिमा सिंह सहित वाहिनी के समस्त अधिकारियों ने जनपद में क्षय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम में उपस्थित कार्मिकों ने क्षय रोग मुक्त समाज बनाने की शपथ ली। मुख्य चिकित्साधिकारी ने क्षय रोग के लक्षण, उपचार और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सीएमओ राजीव नयन गिरि ने बताया कि 12वीं वाहिनी पीएसी द्वारा क्षय रोग पीड़ितों के लिए किया गया यह प्रयास प्रदेश में अपनी तरह का पहला है, जिसे सभी को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शिविरपाल विजय कुमार चौधरी, दलनायक मुकेश कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एन.एस. शाहबुद्दीन, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार, सूबेदार मेजर पीसी सतीश प्रजापति, प्रभारी दलनायक पीसी शशिकांत कुशवाहा, पीसी कुलदीप पुष्पाकर, पीसी चंद्रपाल सिंह, पीसी संतोष सिंह, कार्यवाहक प्रभारी आरटीसी पीसी दयाशंकर भास्कर, पीसी हिमांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *