पुलिस की कार्रवाई में सात गिरफ्तार, दो वांछित दबोचे, 125 वाहनों का चालान

FATEHPUR NEWS: जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही के तहत शांति भंग की आशंका में कुल सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, थाना हुसैनगंज, खखरेरू, मलवां से एक-एक व्यक्ति तथा थाना धाता क्षेत्र से चार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। सभी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में भी सफलता प्राप्त की है। थाना हथगांव से एक वांछित अभियुक्त और थाना चांदपुर से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस ने 125 वाहनों का चालान किया तथा दो वाहनों से ₹2,000 शमन शुल्क वसूल किया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *