पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

FATEHPUR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कस्बों, बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। टीमों ने उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, साईबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102 और एम्बुलेंस सेवा 108 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
टीमों ने पंपलेट बांटकर महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का तुरंत उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में सुरक्षा का माहौल कायम रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *