हनुमान चालीसा पाठ परिवार ट्रस्ट की मासिक बैठक संपन्न

मुख्य कार्यकारिणी के साथ- साथ जिलास्तरीय समिति और शक्ति केंद्रों पर कार्यकारिणी गठन पर बनी सहमति
FATEHPUR NEWS: आस्था और संगठनात्मक सशक्तिकरण के संकल्प के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ परिवार की सामान्य मासिक बैठक जनपद कार्यालय आवास विकास कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिवार के मुख्य कार्यकारिणी सदस्य सुशील श्रीवास्तव, संजय सिंह एवं संदीप श्रीवास्तव ने की जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिले के नवीन शक्ति केंद्रों पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु आस्था और सेवा से जुड़ सकेंगे। परिवार के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर आस्था के साथ नैतिक और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। बैठक के उपरांत एक संक्षिप्त सम्मान एवं जन्मोत्सव समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें परिवार के व्यवस्था प्रमुख आशीष श्रीवास्तव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा विनीत श्रीवास्तव को सरकारी अधिवक्ता बनाए जाने पर उनको सम्मानित कर गौरव बढ़ाया गया इस मौके पर आशीष पटेल, दिनेश सक्सेना, अंशु सिंह, अनिल बाजपेई, हिमांशु श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, देवांश शुक्ला, ज्ञान श्रीवास्तव, सोनू सिंह, अरविंद नारायण मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव सहित परिवार के कई प्रमुख दायित्वकारी सदस्य भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *