Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बिंदकी में जगह-जगह हुआ स्वागत, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
FATEHPUR NEWS: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एकता यात्रा के तहत बिंदकी में विशाल पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा तेदुली गांव से शुरू होकर बिंदकी कस्बा होते हुए बावन इमली शहीद स्मारक तक पहुंची। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाते हुए गगनभेदी जयघोष किए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ निकली पदयात्रा गांधी चौराहा, ललौली चौराहा, मुगल रोड, बजरिया और खजुहा रोड से गुजरते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इसके बाद आयोजित सभा में सांसद आर.के. पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था। सभा में विधायक जयकुमार सिंह जैकी, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता पवन मिश्रा, जितेंद्र सिंह जीतू, अनिल गुप्ता चार्ली, रामप्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू, पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल सोनकर और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श, राष्ट्रनिष्ठा और दृढ़ संकल्प से आज भी देश को प्रेरणा मिलती है।