कांग्रेस नेताओं ने सुमन सागर के इलाज का लिया जायजा

FATEHPUR NEWS: बीते दिनों रायबरेली में हुई हरिओम बाल्मीकि की हत्या के बाद मृतक की बहन सुमन सागर, जो कैंसर से पीड़ित हैं, के इलाज की जिम्मेदारी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने फतेहपुर दौरे के दौरान ली थी। उनके निर्देश पर जिले और प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं ने सुमन सागर के इलाज की व्यवस्था शुरू की।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ गुड्डा द्वारा सुमन सागर को कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को विधानमंडल दल की नेता विपक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा और नसीम अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से मुलाकात की और इलाज की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उपरोक्त नेताओं ने परिजनों से भेंट कर भरोसा दिलाया कि पार्टी सुमन के संपूर्ण उपचार की जिम्मेदारी उठाएगी और परिवार को किसी भी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *