चंद्रानी कैलाश स्वास्थ्य सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित

डॉ. डी.एस. यादव की टीम ने 100 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की
FATEHPUR NEWS: खागा तहसील के थाना हथगाम क्षेत्र अंतर्गत दुदौली जलालपुर चौराहा स्थित अब्दुल रब प्रधान के मार्केट में चंद्रानी कैलाश स्वास्थ्य सेवा संस्थान की ओर से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में डॉ. डी.एस. यादव के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने लगभग 100 ग्रामीणों का नेत्र परीक्षण किया। जांच के दौरान 30 मरीजों को चश्मे दिए गए, जबकि 70 मरीजों को आवश्यक दवाएं मुफ्त में प्रदान की गईं। शिविर के दौरान डॉ. यादव ने लोगों को आंखों की देखभाल के उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर की तेज रोशनी से आंखों पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए बीच-बीच में आंखों को आराम दें और ज्यादा देर तक स्क्रीन न देखें। संतुलित आहार लें, जिसमें हरी सब्जियां, गाजर और अमरूद जैसे फल शामिल हों। यदि आंखों में जलन, धुंधलापन या सिर दर्द महसूस हो, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराएं। उन्होंने आगे बताया कि समय-समय पर आंखों की नियमित जांच कराना जरूरी है ताकि किसी भी बीमारी का पता शुरुआती अवस्था में लग सके। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने संस्था और चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया। बताते चलें कि डॉ. डी.एस. यादव (नेत्र फिजिशियन) द्वारा पलक आई केयर सेंटर, थरियांव (निकट पावर हाउस, जीटी रोड) पर नेत्र रोगों का संपूर्ण इलाज किया जाता है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अब्दुल रब, प्रभात त्रिवेदी, रितेश प्रजापति, राजेश श्रीवास्तव, सचिन सिंह, सतेंद्र सिंह, लाडले सहित डॉक्टरों और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *