Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: बीते दिन नई दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फतेहपुर पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। इस दौरान नागरिकों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की अफवाह या भय फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।