Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: गर्लफ्रेंड का कल्चर अब गांव तक भी पहुंच गया है। प्रतापगढ़ जिले में फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर कला गांव में ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गांव में 7 नवंबर की सुबह धान के खेत में युवक शुभम गौतम का शव पाया गया था। पुलिस ने इस मामले में हत्यारों को गिरफतार कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आयी कि शुभम गौतम ने एक नाबालिग की गर्लफ्रेंड को पटा लिया था। इससे नाराज होकर उसने पार्टी करने के बहाने शुभम को बुलाकर उसकी हत्या कर दी. थाना फतनपुर पर ग्राम नरायनपुर कला निवासी वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि दिनांक 06.11.2025 की रात्रि उसके पुत्र की हत्या कर शव को घर के निकट धान के खेत में फेंक दिया गया। वादी के अनुसार, उसका पुत्र निमंत्रण कार्यक्रम से लौटते समय महुआ के पेड़ के पास कुछ युवकों के साथ गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। वादी की तहरीर पर थाना फतनपुर पर मुअसं 269/2025 धारा 103(1), 238 बी.एन.एस. एवं धारा 3(2)(अ) अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा निरंतर साक्ष्य संकलन, सर्विलांस सेल की सहायता एवं संभावित स्थलों पर दबिश दी जा रही थी। सतत प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीमों द्वारा घटना का सफल अनावरण कर इसमें संलिप्त अभियुक्तगणों की पहचान व गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतनपुर राजेन्द्र त्रिपाठी मय हमराह उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, उप निरीक्षक राहुल कुमार, उप निरीक्षक विकास निषाद, उप निरीक्षक मृत्युंजय, उप निरीक्षक राजनाथ यादव, चालक हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल शिवम यादव, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, महिला कांस्टेबल करिश्मा, कांस्टेबल सुनील यादव व कांस्टेबल सुजीत यादव कांस्टेबल रामप्रताप यादव, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुकाल का पुरा, नरायनपुर कला स्थित अभियुक्त सुन्दर लाल पटेल के मकान के पास से सुन्दर लाल पटेल पुत्र शेर बहादुर पटेल, अंकज पटेल पुत्र चिन्तामणि पटेल और देवा सिंह पुत्र दयाराम पटेल निवासीगण ग्राम सुकाल का पुरा, नरायनपुर कला थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ तथा 01 नाबालिग अभियुक्त (उम्र लगभग 17 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पूछताछ का विवरण नाबालिक द्वारा पूछताछ में बताया कि मृतक का मुझसे कुछ दिन पहले क्रिकेट खेलने में विवाद हो गया था। जिस लड़की से मैं बात करता था वह भी इंस्टाग्राम से उसी लड़की से बात करने लगा था तथा मेरा विरोध करने लगा था। इस बात को मैं अपने दोस्तों से चर्चा की तो वे लोग भी कहे कि इस साले की इतनी हिम्मत तुम्हारी गर्लफ्रेन्ड से बात करेगा, उसको रास्ते से हटाना पड़ेगा। इसी बात को लेकर मैने और मेरे दोस्तो ने 6 नवंबर 25 को सुन्दरलाल पटेल के घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी थी। उसमें मेरे दोस्त देवा पटेल, अंकज पटेल और सुन्दरलाल पटेल भी थे। सभी ने मिलकर वहां पर योजना बनायी और सभी लोगो ने बताया कि तुम दुपट्टे से शुभम की गर्दन को कस देना जब मर जायेगा तो हम लोगो को बताना। हम लोग आकर उसकी लाश को ठिकाने लगा देंगे। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि 6 नवंबर 2025 की रात्रि में शुभम गौतम को हम लोगो ने योजना बनाकर बुलाया। जिसके बाद हम सभी ने मिलकर नाबालिक के द्वारा शुभम की हत्या करवा दी है । बचने के लिए हम लोग मृतक के शव को निमंत्रण में आने जाने वाले लोगो की वजह से ठीकाने नही लगा पाये थे, इसलिए धान के खेत में छिपा दिये थे कि कोई साक्ष्य न मिले लेकिन हम लोगो को मालूम हुआ कि हमारे बारे में पुलिस को भनक लग गई है। पुलिस हम लोगो को पकड़ने के लिए खोज रही है तो आज सुबह हम लोग भागने की फिराक में थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। मृतक की हत्या के बारे में पूछा गया तो विधि का उल्लंघन करने वाले नाबालिक उपरोक्त के द्वारा बताया कि शुभम को मैं उसके घर के सामने महुआ के बाग के आगे अकेला बुलाकर उसका मुंह दबाकर दुपट्टा से गला कसकर फसा दिया था जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । वहीं पर झाड़ में मैने वह दुपट्टा छिपाया था और मृतक की हत्या करते समय खींच खरोच में मेरे स्कूल का आईडी कार्ड व मेरे गले से चाँदी का चैन गिर गया था मै चलकर दिखा सकता हूं. मृतक के मोबाईल के बारे में पूछा गया तो बता रहा है कि नाबालिक के मोबाईल को मैंने दूबे चौराहा के आगे बाग के पास नहर में तोड़ कर फेक दिया हूं मैने मोबाइल कहां फेका हुआ है चल कर दिखा सकता हूं। अभियुक्तों की निशानदेही पर मोबाइल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण सुन्दर लाल पटेल पुत्र शेर बहादुर पटेल निवासी सुकाल का पुरा, नरायनपुर कला। अंकज पटेल पुत्र चिन्तामणि पटेल निवासी सुकाल का पुरा, नरायनपुर कला। देवा सिंह पुत्र दयाराम पटेल निवासी ग्राम सुकाल का पुरा, नरायनपुर कला।नाबालिग निवासी सुकाल का पुरा, नरायनपुर।