शौच के लिए निकले वृद्ध की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

PRATAPGARH NEWS: घर से शौच के लिए निकले वृद्ध का सड़क किनारे शव पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके पिता की मौत होने को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायपुर तियांई गांव निवासी होरी लाल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मंगलवार की सुबह उसके पिता रामखेलावन सरोज 75 घर के समीप शौच के लिए गये थे। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने से उनकी मौत हो गयी। मृतक के तीन पुत्र हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेजवाया गया है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *