Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: शार्टसर्किट से लगी आग से नगदी व गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गये। विकासखण्ड सांगीपुर के खानीपुर गांव निवासी चन्द्रेश सिंह पुत्र रजितराम सिंह के घर में मंगलवार सुबह करीब दस बजे शार्टसर्किट से आग लग गयी। घटना के समय घर के सदस्य खेत में काम करने गये थे। आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों की सूचना पर लोग भागकर घर पहुंचे। शोर सुनकर गांव के लोग भी जुट गये। सूचना पर फायर बिग्रेड टीम पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आगजनी से घर में रखी पन्द्रह हजार की नकदी व गृहस्थी के सामान तथा कपड़ा आदि जलकर राख हो गये। वहीं आग बुझाने के दौरान पीड़ित की तेरह वर्षीया पुत्री खुशी भी मामूली रूप से झुलस गयी। उदयपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।