Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले कुण्डा में विधेयक के समर्थन में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक की मांग को लेकर मंगलवार को यहां कुण्डा तहसील परिसर में वकीलों ने विधेयक के समर्थन में आवाज बुलंद किया। वही अधिवक्ता सुरक्षा की मांग के समर्थन में परिसर मे अधिवक्ताओं के बीच हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश व दि बार एसोसिएसन के अध्यक्ष दिलीप त्रिपाठी की संयुक्त अगुवाई में वकीलों ने अधिवक्ताआंे की सुरक्षा को लेकर कानून बनाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। वहीं तहसील सभागार में अधिवक्ताओं की हुई आम सभा में केन्द्र सरकार से संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक पारित कराए जाने की मांग उठाई गयी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले समेत प्रदेश व देश के कई हिस्सो मे रोज अधिवक्ताओ पर प्राणघातक हमले हो रहे है। उन्होने यूपी बार कौंसिल के आसन्न चुनाव में अधिवक्ताओ से विधेयक के समर्थन में आवाज उठाने वाले अधिवक्ताओ को प्रतिनिधि बनाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश ने बताया कि प्रदेश भर मे जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयो पर अधिवक्ताओं से सघन संपर्क के जरिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मुहिम को तेज किया जाएगा। अध्यक्षता महामंत्री दयाशंकर मिश्र व संचालन श्यामकृष्ण पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी पंकज व पुष्पेष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विशंभर नाथ शुक्ला, प्रेमचंद्र शुक्ला, अशोक पाण्डेय, सोमनाथ मिश्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा महासचिव अनिल महेश व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरविंद पंकज ने माल्यार्पण एवं मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश ने तहसील व दीवानी परिसर में अभियान को लेकर साथी अधिवक्ताओं के बीच हस्ताक्षर अभियान के जरिए समर्थन जुटाया। इस मौके पर अविनेश ओझा, राहुल मिश्र, कौशलेश पाण्डेय, भीष्म नारायण पाण्डेय, आलोक सिंह, सुनील पाण्डेय, सुनील कुमार त्रिपाठी, अभय सिंह, एसके सिंह, शीतला प्रसाद केसरवानी, हेमंत शुक्ला, राजेश तिवारी, दिनेश सिंह, हरिओम मिश्र आदि अधिवक्ता रहे।