Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: निघासन खीरी।एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया निघासन-बेलराया मार्ग पर मोतीपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर किया गया है। यह दुर्घटना लखीमपुर खीरी के निघासन-बेलराया मार्ग पर मोतीपुर के पास हुई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान फरदहिया, थाना सिंगाही निवासी जलील अहमद पुत्र बहादुर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार,जलील अहमद मोतीपुर से अपने घर फरदहिया जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।