चार नेपाली नागरिक गौरीफंटा बॉर्डर पर गिरफ्तार, महाराष्ट्र में की थी 86 लाख की चोरी

LAKHIMPUR KHERI NEWS: महाराष्ट्र के पालघर की एक दुकान से करीब 617 ग्राम सोने और 781 ग्राम चांदी के आभूषणों की चोरी कर भागे चार नेपाली नागरिकों को लखीमपुर खीरी में एसएसबी ने गौरीफंटा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। बरामद माल की कीमत करीब 86 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए चारों नेपाली नागरिकों को बरामद सामान सहित गौरीफंटा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *