फुटबाल ग्राउंड पर तीन मैच खेले गये खेले गए मैच मे झांसी, बहराइच और अमन सपोर्टिंग क्लब की टीमें विजयी रही

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे में चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सिंगाही के फुटबाल ग्राउंड पर तीन मैच खेले गये।खेले गए मैच मे झांसी, बहराइच और अमन सपोर्टिंग क्लब की टीमें विजयी रही।मंगलवार को सिंगाही में चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट में पहला मैच सनराइज सिंगाही और झांसी के मध्य खेला गया। पहले हाफ में सनराइज सिंगाही टीम के खिलाड़ी राहिद ने 36वें मिनट पर पहला गोल मारा, दूसरे हाफ में झांसी की टीम खिलाड़ी ज्ञानेंद्र ने 6 मिनट पर एक गोल मारकर अपनी टीम को बराबरी पर ले आई।अंत तक दोनी टीमें कोई गोल नही कर सकी। ट्राईब्रेकर में झांसी की टीम ने 1/3 मैच को जीत लिया। दूसरा मैच गौतम स्पोर्टिंग क्लब और डीएफए बहराइच के बीच खेला गया। दोनों हाफ कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। पेनाल्टी शूट में बहराइच की टीम ने 4/3 से मैच को जीत लिया। तीसरा मैच खैराबाद और अमन सपोर्टिंग क्लब के मध्य खेला गया। दो टीमें खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए कोई गोल नही कर पाई। ट्राईब्रेकर में अमन सपोर्टिंग क्लब की टीम ने मैच को 4/3 से जीत लिया। महामंत्री शिखर तिवारी ने बुधवार को 10 बजे से तीन मैच खेले जाएंगे। इस दौरान आज के खास महमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, अमरजीत सिंह, डॉ एमआर सेठी, श्रीराम सिंह, रमा शाह, पराक्रम शाह, सभासद रामनरेश गुप्ता, राहूल गुप्ता, धुर्व कुमार, प्रभात शुक्ला, नरेंद्र गुप्ता, सूरज कनौजिया, मो0 हारून सहित आज हजारों की संख्या में पहुचें खेल प्रेमियों नें आयोजित हो रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के मैच का आनन्द लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *