Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: ईसानगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हसनपुर ग्राम पंचायत निवासी मुनीम के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब मुनीम अपने बच्चों के लिए दवा लेकर अदलिसपुर से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, मुनीम अपने बच्चों को दवा दिलाने के लिए अदलिसपुर गए थे। वापसी के दौरान, अदलिसपुर के पास एक तेज रफ्तार मिनी बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा मंगलवार शाम करीब 4:45 बजे हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि मुनीम का बच्चा उछलकर मिनी बस के नीचे आ गिरा। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ईसानगर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। ईसानगर इंस्पेक्टर निर्मल तिवारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।