Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी की सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग के जवानों ने मंगलवार को बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे स्थित पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और तुलसियापुर गांव में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ बड़े उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर, एसएसबी की उपनिरीक्षक (एसआई) प्रियंका यादव ने अपने संबोधन से उपस्थित नागरिकों, बच्चों और अभिभावकों में गहरी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना उत्पन्न की, यह कहते हुए कि यह गीत भारत माता के प्रति समर्पण, सम्मान और एकता का प्रतीक है।
इसके उपरांत, एसएसबी के जवानों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का सुमधुर प्रस्तुतीकरण किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम के समापन पर, विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल और अहिरौला के ग्राम प्रधान लालसिंह चौधरी ने समाज में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने में एसएसबी की भूमिका की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में एसएसबी के जवान रविन्द्र सिंह, विकास, सूरज वर्मा और सरोज के साथ ही कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।