दिल्ली विस्फोट के बाद सिद्धार्थनगर पुलिस हाई अलर्ट पर: एसपी ने अलीगढ़वा सीमा पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था जाँची

SIDHARTHNAGAR NEWS: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के मद्देनजर, जनपद सिद्धार्थनगर में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाने हेतु मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद द्वारा भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के अलीगढ़वा बॉर्डर पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान, अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग की और सीमा पर सुरक्षा संबंधी विषयों पर एसएसबी से भी वार्ता की, जबकि आम जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस द्वारा पूरे जनपद में – जिसमें रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, होटल, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान शामिल हैं – संभावित संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाई गई है और जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *