Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जिले की सभी गांवों में किसान खतौनी में अंश संशोधन को लेकर परेशान हैं। राजस्व कर्मियों द्वारा उनकी समस्याओं को अनसुना करने से किसानों को धान बेचने, बीज-खाद खरीदने और किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने में कठिनाई हो रही है। किसानों का आरोप है कि राजस्व कर्मी अंश संशोधन ठीक नहीं कर रहे हैं। इसके विपरीत, जिन किसानों ने अपनी पूरी जमीन बेच दी है, उन्हें भी खतौनी में हिस्सेदारी दी जा रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा और अंश संशोधन से संबंधित विसंगतियों को ठीक करने का कार्य शीघ्र ही किया जाएगा।