Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) पचपेड़वा क्षेत्र के पिपरा बेलभरिया गांव के एक व्यक्ति का शव जंगल में मिला है। मृतक की पहचान बिकाई लाल गौतम (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी मृत्यु शेर के हमले से हुई बताई जा रही है। बिकाई लाल गौतम, जो राम दुलारे के पुत्र थे, 9 नवंबर 2025 को जंगल के रास्ते कहीं गए थे। उसी दिन से वह लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। दिनांक 11 नवम्बर 2025 को उनका शव पिपरा गांव के उत्तर दिशा में स्थित जंगल में पाया गया। प्रारंभिक जांच में उनके क्षत-विक्षत शरीर पर जंगली जानवर के हमले के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत शेर के हमले से हुई है।