Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा जनपद में शांति एवं सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा इस दौरान संबन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया है कि जनपद में हाई अलर्ट के दृष्टिगत समस्त थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षेण में ,क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री द्वारा भारी पुलिस बल के साथ शहर बलरामपुर के मुख्य भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक आयोजनों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल एवं सिनेमा हॉल आदि पर गश्त, निरीक्षण व पेट्रोलिंग की जा रही है। वाहन चेकिंग को और प्रभावी बनाते हुये संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं एवं असामाजिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जनपदीय पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति अथवा आसामाजिक गतिविधियों की जानकारी अथवा आशंका होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 को सूचित करने का कष्ट करें।इसी क्रम में जनपद के थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग की जा रही है।जनपद बलरामपुर पुलिस शांति, सुरक्षा एवं जनविश्वास बनाए रखने हेतु पूर्णतः कटिबद्ध है।