Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक डॉ. कौश्तुभ के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत मंगलवार को जिलेभर में जागरूकता और प्रवर्तन दोनों मोर्चों पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई।
प्रभारी यातायात के नेतृत्व में नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज, कन्हईपुर, जौनपुर में लगभग 700 विद्यार्थियों की उपस्थिति में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। इसी क्रम में शहर क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाले ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 15 वाहन सीज किए गए तथा 36 के चालान किए गए। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तीन सवारी न बैठाने, तेज रफ्तार से बचने तथा वाहनों में काली फिल्म न लगाने की अपील की। अभियान के दौरान कई वाहनों से काली फिल्म उतारवाई गई।
जनपदभर में चलाए गए प्रवर्तन अभियान में कुल 815 वाहनों का चालान किया गया।
दिनांक 11.11.2025 को की गई प्रवर्तन कार्रवाई का विवरण
कुल चालान: 815
बिना हेलमेट वाहन चलाना 431,बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना 35,तीन सवारी वाहन चलाना 48,यातायात नियमों का उल्लंघन 24,मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना 18,खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट 36,वाहन में काली फिल्म का प्रयोग 5,बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना 12,प्रेशर हॉर्न का प्रयोग 1,ओवर स्पीड वाहन चलाना 3,नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना 65,अन्य धाराएं – 137