अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार निवासी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

JAUNPUR NEWS: थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान रोहित कुमार पुत्र जद्दू महतो निवासी चांदपुरा चक मकरन्द, थाना बिद्दूपुर, जनपद वैशाली (बिहार) को 08 बोतल पैक शुदा अंग्रेजी शराब (मार्का AFTERDARK BLUE RAREGRAIN WHISKY) कुल 06 लीटर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे
प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना कोतवाली जौनपुर,उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भण्डारी, कोतवाली जौनपुर,हेड कांस्टेबल समाकान्त यादव, कोतवाली जौनपुर,कांस्टेबल कुंवर अविनाश सिंह, कोतवाली जौनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ऐसे तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *