भव्य मंचन में राम–सीता विवाह का जीवंत दृश्य, यशवंत और शीतल ने निभाई पावन भूमिका

जिला सहकारी समिति प्रतापगढ़ के एवं मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह नन्दन सिंह ने फीता काट कर किया शुभारंभ
PRATAPGARH NEWS: पट्टी नगर में श्री हनुमान रामलीला समिति द्वारा रामनारायण इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित रामलीला मंचन में बुधवार की रात राम–सीता विवाह की अलौकिक लीला ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन में भगवान राम और माता सीता के पवित्र विवाह का दृश्य इतनी भव्यता और भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया गया कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समिति के संयोजन में आयोजित इस भव्य लीला में भगवान राम की भूमिका यशवंत और माता सीता की भूमिका शीतल ने निभाई। दोनों ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से जनकपुरी के मंगलमय विवाह दृश्य को सजीव कर दिया। मंच पर जैसे ही जयमाल का प्रसंग आया, शहनाइयों की गूंज और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा रामलीला मैदान आनंद और उल्लास से भर गया। बारात के स्वागत, सप्तपदी और वरमाला के दृश्य इतने भावनात्मक रहे कि श्रद्धालु देर तक तालियाँ बजाते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी समिति प्रतापगढ़ के एवं मंगरौरा ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह नन्दन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर मंचन की शुरुआत की और कलाकारों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि “राम–सीता विवाह मर्यादा, आदर्श और संस्कारों का प्रतीक है, जो समाज को एकता और प्रेम का संदेश देता है।” उन्होंने समिति को इस सुंदर आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया। सम्पूर्ण आयोजन का संचालन और समन्वय मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुआ। मंचन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, समिति के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह उर्फ बुदुल सिंह, संरक्षक राम रामचरित्र वर्मा, प्रबंधक बृजेश सिंह, अधिवक्ता विपिन सिंह, मोहम्मद कालीम, पूर्व सभासद प्रमोद जायसवाल, नगर के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, और पूरा परिसर “जय सिया राम” के जयघोष से गूंज उठा नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *