Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता यात्रा (Run for Unity) का आयोजन सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, लालगंज के प्रांगण से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान भूपेंद्र सिंह चौधरी जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रानीगंज के विकास पुरुष प्रो. शिवाकांत ओझा (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं इं. पूर्णांशु ओझा ‘श्यामू’ (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, गौरा)की गरिमामयी उपस्थिति रही।साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष/जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, पार्टी के गणमान्य नेता, सम्मानित नागरिक, युवा साथी एवं भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने इस आयोजन को सफल बनाते हुए एकता और राष्ट्रभावना का संदेश दिया। विधानसभा रामपुर खास में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के नायक, अखंड भारत के निर्माता, भारतरत्न, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनसभा में उपस्थित जनमानस को संबोधित किया।
बतौर मुख्य अतिथि भाजपा उ०प्र० के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी जी व विशिष्ठ अतिथि वाराणसी के पूर्व मेयर/पूर्व सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा आयोग/जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल जी उपस्थित रहे. प्रमुख रूप से सदर विधायक श्री राजेंद्र कुमार मौर्या जी, पूर्व मंत्री श्री शिवाकांत ओझा जी, पूर्व सांसद श्री संगम लाल गुप्ता जी, पूर्व जिला अध्यक्ष के के सिंह जी सहित अन्य गणमान्य सदस्य, पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक, देश के प्रथम गृह मंत्री व उप-प्रधानमंत्री, ‘ भारत रत्न’, ‘लौहपुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर उन्हें कोटि- कोटि नमन!