सृष्टि को धर्म और नीति की व्यवस्था का मार्ग है भगवान की कथा:संतोष महराज

पूरे दूधी सुखसागर धाम में श्रीशिवमहापुराण कथा में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

PRATAPGARH NEWS: बाबा घुइसरनाथ धाम के समीप पूरे दूधी रामगंज स्थित सुखसागर धाम में हो रही श्रीशिवमहापुराण कथा में बुधवार को भगवान की महिमाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। कथाव्यास आचार्य संतोष जी महराज ने कहा कि भगवान का स्मरण सिर्फ विपत्तिकाल में ही करना विवेकशील नही हुआ करता। उन्होने कहा कि भगवान का ध्यान करना जीवन की सबसे बड़ी और सबसे सरल साधना है। उन्होने कहा कि भगवान देवाधिदेव महादेव ने जगत के उद्धार के लिए लोक अवतरण लिया। उन्होने कहा कि भगवान के प्रति मन की पवित्रता से समर्पण करने वाले का जीवन स्वतः समस्त चिन्ताओं से मुक्त हुआ करता है। कथा में पधारे आचार्य देवव्रत जी महराज ने भी भगवान श्री शिव जी की कथा से जुड़े मनमोहक प्रसंगों को सुनाया। कथा में भगवान की महिमाओं का व्यासपीठ से सुमधुर वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। कथा के संयोजक देव नारायण मिश्र, श्याम नारायण मिश्र तथा अधिवक्ता मोनू पाण्डेय ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। सुषमा मिश्रा ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। सह संयोजक गिरिजाशंकर मिश्र व शिवशंकर मिश्र ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया। इस मौके पर पं0 कैलाशपति मिश्र, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सुभाष पाण्डेय, सतीशचंद्र शुक्ला, श्रीप्रकाश मिश्र, विवेक शुक्ला, छेदीलाल शुक्ल, आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *