रोग शोक भय जैसे संकटों से अपने भक्तों को दूर रखते हैं भैरव बाबा:पवन श्रीवास्तव

PRAYAGRAJ NEWS: कटघर स्थित समया देवी मंदिर परिसर में भैरव बाबा जयंती के अवसर पर बुधवार भैरव अष्टमी के अवसर पर मंदिर की सात सज्जा और भैरव बाबा का श्रंगार कर भव्य पूजन अर्चन हुआ। भक्तों ने फल फूल नमकीन और मदिरा चढ़कर भैरव बाबा से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए हरसोल्लास से मनाया। उत्तम सर पर मुख्य अजमान पूर्व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने पूजन अर्चन पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान काल भैरव की पूजा करने वाले भक्त कभी किसी संकट में नहीं हंसते उन्हें बटुक भैरव भगवान शक रोग भय से सदैव दूर रखते हैं। पार्षद नीरज गुप्ता ने भगवान की आरती करने के उपरांत कहा कि बटुक भैरव जी मानव जीवन के लिए कल्याणकारी हैं जिनका पूजन अर्चन कर सभी को आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। उक्त अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विनोद सोनकर योगी सत्यम जी महाराज विनीत केसरवानी सोफिया लॉरेंस पुजारी विष्णु तिवारी सहित अन्य लोक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *