Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एंटी रोमियो टीम ने स्कूल, कॉलेज और बाजारों में महिलाओं व बालिकाओं को बताया सुरक्षा के उपाय
FATEHPUR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के तहत बुधवार को जनपद के सभी थानों में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में गठित मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने महिलाओं को शासन और पुलिस विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 प्रमुख हैं। टीम ने मोबाइल में पैनिक बटन और 112 ऐप के उपयोग की जानकारी भी दी ताकि किसी आपात स्थिति में महिलाएं तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। पुलिस द्वारा पंपलेट बांटकर लोगों को सतर्क और जागरूक रहने की अपील की गई।