फतेहपुर में पुलिस ने छात्रों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

यातायात माह नवंबर के तहत किया गया जागरूकता कार्यक्रम
FATEHPUR NEWS: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लाल जी सविता एवं यातायात पुलिस टीम ने गायत्री प्रज्ञा मंदिर इंटर कॉलेज, नउवाबाग में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। सड़क पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए दोपहिया वाहनों, बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। साथ ही नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने पर रोक लगाई गई और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *