स्वदेशी अपनाकर आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण करेंगे: सलिल विश्नोई

भाजपा कार्यालय में हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न
FATEHPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, जेल रोड फतेहपुर में “हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी” अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई ने कहा कि आज भारत विश्वशक्ति के रूप में उभर रहा है। यदि हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं, तो न केवल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि होगी, बल्कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में और सशक्त बनेगा।
श्री विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय देश विकास की दौड़ में पीछे रह गया था क्योंकि उस समय भ्रष्टाचार ने देश की जड़ों को कमजोर किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी माना था कि जनता तक विकास का धन पूरा नहीं पहुंचता। मगर कांग्रेस ने कभी सुधार की दिशा में गंभीर कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि आज देश के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा सक्षम नेतृत्व है, जो दिन-रात राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने के संकल्प पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को “स्वदेशी अपनाने” की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन अभियान के जिला सहसंयोजक एवं जिला मंत्री कुलदीप भदौरिया ने किया। इस अवसर पर पुष्पराज पटेल, मनोज मिश्रा, प्रवीण सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, सुमित द्विवेदी, रामकृष्ण उज्ज्वल, प्रदीप गर्ग, कालीचरण श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, यशवंत गिहार, डॉ. शिवप्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह बेरागढ़ीवा, अतुल त्रिवेदी, सुशील तिवारी बच्चा, स्वरूप राज सिंह जूली, सिद्धार्थ दीक्षित, जेपी फौजी, बृजेश द्विवेदी, संजय लाला, भानुप्रताप सिंह गौतम, विवेक सिंह, अवनीश मौर्य, राजू पाल बिलंदा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *