स्पेल बी प्रतियोगिता भाषाई कौशलों में सुधार करने को करती है प्रेरित

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक  विद्यालय हिसामपुर परसखी में बच्चों के भाषा कौशल विकास को लेकर विभाग के निर्देशानुसार कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के बच्चे की  स्पेल बी परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें हिंदी में एक पैराग्राफ को इमला के रूप में बोला गया जिसे सुनकर बच्चों ने कापी पर नोट किया वहीं अंग्रेजी विषय में 50 शब्द फिल इन द ब्लैंक वाले दिए गए जिसे समझते हुए बच्चों ने किया। स्कूल से चयनित छात्र ब्लॉक स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रधानाध्यापक रामकृष्ण ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर स्पेल बी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों की वर्तनी और शब्दावली कौशल को बेहतर बनाना है, साथ ही भाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी भाषाई क्षमताओं का प्रदर्शन करने, एक प्रतिस्पर्धी और सहयोगी माहौल में सीखने और अंग्रेजी भाषा का अन्वेषण करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। परीक्षा संपन्न कराने में स्कूल की शिक्षिका माया सिंह, रिया सेठी, संध्या देवी पटेल व बीरेंद्र कुमार ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *