सफाई मजदूर संघ की बैठक में वेतन वृद्धि और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा

कम वेतन को लेकर जताई नाराजगी
FATEHPUR NEWS: जिले की नगर पंचायत कारीकरन धाता में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विकास कुमार ने की।
बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज कुमार (पूर्व सभासद) ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की स्थिति दयनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुंभ मेले में की गई घोषणा का जिक्र किया, जिसमें सफाई कर्मचारियों का वेतनमान 16,000 रुपए करने की बात कही गई थी। हालांकि, 9 महीने बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को आज भी केवल 9,000 रुपए वेतन मिल रहा है, जिससे उनमें निराशा है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। कर्मचारी धर्मवीर ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि पिछले 6 माह से कर्मचारियों के पीएफ का कोई लेखा-जोखा नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा, ईएसआई कार्ड और पहचान पत्र भी नहीं बनाए गए हैं। एक अन्य कर्मचारी विनोद ने कहा कि वे कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें समय पर उचित वेतन नहीं मिलता। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा के अभाव और महंगाई के कारण कम वेतन से होने वाली दिक्कतों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में धीरज कुमार (पूर्व सभासद), विकास कुमार (अध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार, कमला देवी, मुन्ना, दिलीप, वीरेंद्र, अनिल, सुरेंद्र, अजय, संदीप, सुरेश, लालू, नरेंद्र, रितेश, रामेश्वर, विजय प्रताप कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार, मुकेश, दीपक और संदीप कुमार सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *