Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: असम के महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का बुधवार को उनके पैतृक गांव हाजीपुर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल भी उपस्थित रहे। महामहिम राज्यपाल का स्वागत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में मंडल अदलहाट के कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे-बाजे और जयकारों के साथ बड़े ही हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जिन्होंने समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की अलख जगाई।
इसके उपरांत राज्यपाल ने गांव के देवस्थान पर जाकर पूजा-अर्चना की और ग्रामवासियों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।