Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: बुधवार को छानबे विधानसभा के लालगंज मंडल में स्थित बापू उपरौध इंटर कॉलेज से भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न’ से अलंकृत “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती अभियान के अंतर्गत आयोजित रन फॉर यूनिटी “एकता यात्रा” एवं सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष / जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि मीरजापुर – सोनभद्र के विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह रहे।कार्यक्रम के शुभारम्भ में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पार्चन कर सभा को सम्बोधित करत हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों तथा सामने बैठे सभी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं अन्य गणमान्य जनों का स्वागत अभिनन्दन कर आभार व्यक्त किया। साथ में सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल जी का भारत स्वतंत्र कराने में बड़ा ही महत्वपूर्ण भूमिका रही । पटेल जी सदैव एक भारत आत्मनिर्भर भारत के लिए समर्पित थे जो आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर भारत पर विस्तृत कार्य कर रहे हैं।तत्पश्चात् मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल जी का सम्पूर्ण जीवन देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ संकल्प का अनुपम उदाहरण है । अपने अद्भुत नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और कूटनीतिक कुशलता से उन्होंने 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की मजबूत नींव रखी। सरदार पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पण और अदम्य इच्छाशक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत है । लौह पुरुष सरदार पटेल के बिना राष्ट्र के एकीकरण की कल्पना करना कठिन है । आजादी के बाद खंडित भारत को एकजुट करने में उनकी भूमिका निर्णायक थी। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि एम0एल0सी0 श्याम नारायण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल न्याय प्रधान एवं एकता के सूत्र में बधे राष्ट्र का निर्माण किया। उसकी रक्षा करना प्रत्येक देशवासियों का दायित्व है । के साथ – साथ अनेकानेक उनके व्यक्तित्व पर चर्चा किया । तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हरी झण्डी दिखाकर एकता यात्रा “रन फॉर यूनिटी” का शुभारम्भ किया। यह यात्रा बापू उपरौध इंटर कॉलेज के मैदान से चलकर लालगंज बाजार होते हुए सिंचाई डाक बंगला के बगल से बसहीं कला से ब्लॉक कार्यालय के बगल से दाहिने दुबार मोड़ से पुनः वापस बापू उपरौध इंटर कॉलेज के मैदान में समापन किया गया। अभियान के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह , जिला यात्रा प्रमुख जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, विधानसभा अभियान संयोजक पंकज सिंह चन्देल,विधानसभा अभियान प्रभारी प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय भाई पटेल रहे। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी जय सिंह, लालगंज मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला बिंद, दुबार मंडल अध्यक्ष लवकुश बिन्द, छानबे मंडल अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल, गड़बड़ाधाम मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, हलिया मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख जयंत कुमार, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि मौर्य, मंडल महामंत्री मुकेश सिंह, आदर्श बघेल, प्रितेश सिंह, के साथ – साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दि।