थाना खीरी पुलिस की बड़ी सफलता-ग्राम बड़ी झण्डी घटना का अनावरण, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पुलिस अधीक्षक खीरी व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम बड़ी झण्डी मजरा सहजनी में हुई घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी सहित 03 अभियुक्त प्रदीप, गुड्डू और दयाशंकर सभी निवासी ग्राम बड़ी झण्डी मजरा सहजनी, थाना व जनपद खीरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *