Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: लखनऊ पब्लिक स्कूल में साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक तनवीर अहमद ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में सोशल मीडिया के अंधानुकरण से बचने, उसका संयमित उपयोग करने तथा केवल विश्वसनीय प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों का प्रयोग करने की सलाह दी। कांस्टेबल आज़म अली ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बताते हुए विद्यार्थियों को ईमेल, सोशल मीडिया, ई-वॉलेट और नेट बैंकिंग आदि के सुरक्षित पासवर्ड बनाने, प्रोफाइल लॉक रखने तथा निजी जानकारी साझा न करने के उपाय बताए। महिला कांस्टेबल संदीप कौर ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी — साइबर हेल्पलाइन 1930, पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181, और आपातकालीन सेवा 112 आदि के उपयोग की जानकारी साझा की।कार्यक्रम के अंत में सीनियर इंचार्ज प्रदीप रस्तोगी ने उपनिरीक्षक तनवीर अहमद एवं उनकी टीम को इस उपयोगी सत्र के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारियों को अपनाने और अपने अभिभावकों के साथ साझा करने का सुझाव भी दिया।