दिल्ली मे हुए बम ब्लास्ट को लेकर हैदराबाद पुलिस हुई एलर्ट

हैदराबाद थानाध्यक्ष की अगुवाई मे दर्जनों वाहनों की की गई चेकिंग
LAKHIMPUR KHERI NEWS:विगत दिनो दिल्ली मे लालकिले के पास हुये बमब्लास्ट के चलते उसमे लगभग बारह लोग मर गये जबकि कई दर्जन लोग घायल हो गये। वही ग्रह मंत्रालय की ओर से भारत देश के सभी देशो के जिलो को एलर्ट किया गया। वही देश के सभी प्रमुख मन्दिरो मथुरा, अयोध्या,काशी अक्षर धाम,सहित देश के सैकड़ो मन्दिरो की सुरक्षा बढा दी गई है।वही जिला लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशानिर्देश मे हैदराबाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक की अगुवाई मे हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले सभी प्रमुख मार्गो पर चार पहिया वाहनो की तलाश अभियान चलाया गया ।इस दौरान लगभग चार दर्जन से अधिक संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की गई। इस अवसर पर हैदराबाद थाने के एस एस आई संतपाल सिंह राठौर, अशोक सिंह सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *