Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे में चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सिंगाही के फुटबाल ग्राउंड पर तीन मैच खेले गये । खेले गए मैच मे हसन सपोर्टिंग क्लब, गोरखपुर और गौरीफंटा की टीमें विजयी रही।बुधवार को सिंगाही में चल रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट में पहला मैच हसन सपोर्टिंग क्लब नानपारा और गोला के मध्य खेला गया। हसन सपोर्टिंग क्लब नानपारा की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम के खिलाड़ी सौगात ने पहले हाफ के 25वें मिनट पर एक गोल मार कर बढ़त बनाई इसी टीम के खिलाड़ी सैफअली ने खेल के दूसरे हाफ में 37वे मिनट और 50वें मिनट पर दो गोल मार कर अपनी टीम को 3-0 जीत लिया। इस मैच में नानपारा टीम के खिलाड़ी संदीप कुमार गोला के खिलाड़ी लवकुश को पीला कार्ड दिखा कर चेतावनी दी। दूसरा मैच के सपोर्टिंग क्लब सैफई वर्सेज गोरखपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नही कर सकीं। खेल के दूसरे हाफ में सपोर्टिंग क्लब सैफई के खिलाड़ी अर्सलान ने पहला गोल 38वें मिनट पर जड़ दिया। जवाब में गोरखपुर की टीम के खिलाड़ी सैफअली ने 59वें मिनट पर मार कर खेल को बराबरी पर ले आई। अंत तक कोई टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। पेनाल्टी शूट में गोरखपुर की टीम ने मैच को 3-1मैच को जीत लिया। तीसरा मैच गौरीफंटा और झांसी के मध्य खेला गया। खेल के शुरुआती दौर में गौरीफंटा के खिलाड़ी शुभम ने दूसरे मिनट पर पहला गोल करने में कामयाब हुए।दूसरे हाफ में इसी टीम के खिलाड़ी मो0 शाहिद ने 36वें मिनट पर दूसरा गोल जड़ कर मैच को जीत लिया। टूर्नामेंट के निर्णायक अय्यूब अली, देवजीत सिंह, धीरज पटेल, संजय पटेल, सौरभ रहे। टूर्नामेंट के महामंत्री शिखर तिवारी ने बताया की गुरुवार को 12 बजे क्वार्टर फाइनल मैच में अमन सपोर्टिंग क्लब सिंगाही,गौतम सपोर्टिंग क्लब सिंगाही,गोरखपुर, गौरीफंटा की टीमें भाग लेंगी। आज के मुख्य महमान टूर्नामेंट के कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रमेन्द्र कुमार भल्ला, जिला पंचायत सदस्य दिनेश सिंह, प्रधान अखिलेश यादव पिंटू, सुखदेव सिंह, शिशिर गुप्ता, रवि शुक्ला, मोहयद्दीन अंसारी, उत्तम सोनी, उमाशंकर तिवारी, अमर गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, वासू गुप्ता, जावेद सहित आज हजारों की संख्या में पहुचें खेल प्रेमियों नें आयोजित हो रहे महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के मैच का आनन्द लिया।