स्वच्छ भारत-नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गोला द्वारा आयोजित युवा शक्ति का उत्सव

LAKHIMPUR KHERI NEWS: गोला खेल महोत्सव के बारहवें दिन एथलेटिक्स का शुभारंभ स्व० राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन  उ०प्र० सहकारी ग्राम्य विकास बैंक सुरजन लाल वर्मा,लीगल एडवाइजर बीएचएल अवनी पाण्डेय, समाजसेवी डा०कमलेश वर्मा ,प्राचार्य कृषक समाज इण्टर कालेज आनंद प्रकाश सरोज ,खेल महोत्सव संयोजक श्याममूर्ति शुक्ला एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने खेलध्वज फहराकर दीप प्रज्वलित कर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। तदुपरांत गोला खेल महोत्सव आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए कहा कि,”  नगर की प्रतिभाओं का सम्मान एवं सहयोग सदैव करता रहूँगा।
इसके बाद मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथियों ने झण्डी दिखा कर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100, 200, 400 दौड, लॉग जम्प , गोला फेक ,बालक एवं बालिका दोनों वर्ग  में प्रथम दिन लगभग 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फाइनल दौड़ कल होगी। दूसरी प्रतियोगिता अनिल वर्मा नवीन बाईपास के कोर्ट में बैटमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे  दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कल्याण समिति शैलेन्द्र सक्सेना विशिष्ट अतिथि रोट्रेक्ट क्लब अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, कोषाध्यक्ष माँ अन्नपूर्णा रसोई आदर्श सोनी, समाजसेवी अधिवक्ता संदीप अवस्थी,प्रधानाचार्य जय माँ मंगला जू०हा० सुयश त्रिवेदी के सानिध्य में हुआ जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग में आशी वर्मा, आन्या प्रथम प्रिया सक्सेना दर्पन सिंह द्वितीय अंडर 19 बालिका वर्ग में अनुष्का वर्मा, शगुन श्रीवास्तव प्रथम, ईशा कटियार, माही देवगन द्वितीय रही।
बालक वर्ग अंडर 14 फाइनल में आदित्य, मुउवज प्रथम, एकलव्य, अर्थव द्वितीय ,अंडर 19 मॉश, श्रवण प्रताप प्रथम, सौरव,गौरव कश्यप द्वितीय रहे। बैटमिंटन खेल प्रभारी गोपाल सक्सेना, सहप्रभारी गोविन्द वर्मा । इस अवसर पर समाजसेवी केशव अग्रवाल, सभासद सुशील कुमार, सौरभ तिवारी, सुफियान खान, पूर्व सभासद पियूष मिश्रा, विक्रांत वर्मा डीपीएम, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *