अभिमुखीकरण कार्यशाला में सीएमओ ने बताए सीएचसी अधीक्षक व बीपीएम एवं बीसीपीएम को अभियान के मूल मंत्र

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी अभियानों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी ने रिबन काटकर किया। कार्यशाला में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केदो के अधीक्षक व बीपीएम एवं बीसीपीएम शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बुधवार को विश्व निमोनिया दिवस मनाया गया है। जिसमें आम जनमानस को निमोनिया से संबंधित लक्षण व इलाज के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही 12 नवम्बर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक (SAANS) एसएएएनएस अभियान तथा 15 से 21 नवम्बर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और जनपद स्तर पर बाल स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियों को और सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (आरसीएच), सभी उप मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, डीपीएम, डीएमएचसी, डीसीपीएम, डीएचएमआईएस, डीएसएस, डीएससीएच, बीपीएम और बीसीपीएम सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *