Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तीन माह से अधिक बकाया रखने वालों पर हुई सख्त कार्यवाही*
AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत अटसू में मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अवर अभियंता अमित कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने उन उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की, जिन्होंने तीन माह से अधिक समय से विद्युत बिल जमा नहीं किया था। अभियान के दौरान दस हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिससे नगर में हड़कंप मच गया।अवर अभियंता ने बताया कि यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नियमित अभियान का हिस्सा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना विद्युत बिल जमा करें ताकि असुविधा और दंडात्मक कार्यवाही से बच सकें। इस दौरान अनुरुद्ध, धर्म सिंह एवं रिंकू लाइनमैन सहित विभागीय टीम मौजूद रही।