Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अधिवक्ताओं ने मृतकों की आत्मा को शांति के लिए किया मौन धारण
AURAIYA NEWS: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए भीषण बम ब्लास्ट में आतंकियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या से जनपद के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है, और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया, जनपद के तहसील अजीतमल में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषनारायण सक्सेना के नेतृत्व में बुधवार को तहसील परिसर में दिल्ली बंब ब्लास्ट से आक्रोश जाहिर करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मौन धारण किया तथा घायलों को जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है, और न्यायिक कार्य ना करने का निर्णय लिया गया है.