Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: बुधवार को वादी अजय पुत्र स्व0 रुपचन्द निवासी जाटव नगर गली नं0 2 धर्मशाला के पास थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्तगण 1. धर्मवीर उर्फ बिट्टू, 2. दिवांश, 3. वंश व 4. लच्छो नि0गण मौहल्ला जाटवनगर गली नं0 2 धर्मशाला के पास थाना कुतुबशेर सहारनपुर द्वारा वादी व वादिया की पत्नी व बच्चो के साथ गाली गलौच कर मारपीट करना तथा वादी की पत्नी के पेट में जान से मारने की नियत से चाकू मारकर गम्भीर रुप से घायल कर देने व जान से मारने की धमकी देने की सूचना के सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 472/25 धारा 115(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।_
कार्यवाही का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर घटना का अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिये गये । आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक एच0एन0सिह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुकदमा उपरोक्त में *वांछित अभियुक्त धर्मवीर उर्फ बिट्टू पुत्र रुपचन्द निवासी मौहल्ला जाटवनगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर* को माल गोदाम तिराहे से माल गोदाम रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।