Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) घटना का संक्षिप्त विवरण –दिनांक 11.11.25 को उ0नि0 शिवम सिंह ने थाना को0 नगर जनपद बलरामपुर की लिखित तहरीरी सूचना दिया कि गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्त द्वारा जमानत पर रिहा होकर गाटा सं0 की भूमि का कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बैंक में ऋण लेकर बन्धक होने के सम्बन्ध में दी गई प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 285/2025 धारा 336(3)/338/340(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह थाना को0 नगर एवं टीम के कुशल नेतृत्व में दिनांक- 12.11.25 को थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर द्वारा मु0अ0सं0 285/25 धारा 336(3)/338/340(2) बी0एन0एस0 मे वांछित अभियुक्त नारायन शुक्ला उर्फ पिन्टू शुक्ला पुत्र त्रिलोकीनाथ शुक्ला नि0 पुरानी बाजार कस्बा व थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर स्थायी पता ग्राम गोदहना थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को नहरबालागंज पुलिया से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।