स्वच्छता की पहल: बढ़नी चेयरमैन ने 600 से अधिक वार्डवासियों को दिए डस्टबिन, जागरूक भी किया

SIDHARTHNAGAR NEWS: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए बढ़नी नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की। चेयरमैन अग्रहरि ने वार्ड नंबर 3, मुहल्ला लोहिया नगर में 600 से अधिक वार्डवासियों को डस्टबिन वितरित किए। डस्टबिन वितरण के साथ-साथ उन्होंने निवासियों को सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखें और गंदगी न फैलने दें। उन्होंने निवासियों को यह भी बताया कि साफ-सफाई से संबंधित किसी भी समस्या के लिए वे सीधे सफाई नायक को सूचित कर सकते हैं। चेयरमैन ने स्वास्थ्य पर जोर देते हुए लोगों से खुले में शौच न करने और अनिवार्य रूप से शौचालय का प्रयोग करने की अपील की, ताकि हम सब बीमारियों से बचे रह सकें। इस दौरान राम सूरत चौरसिया, विनय शर्मा, मोनू गुप्ता, रजत, गुड्डू साहू, गोलू साहू, रामचंदर साहू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *